उज्जैन! सांसद अनिल फिरोजिया ने ऐतिहासिक फैसले को सामाजिक न्याय के लिए संकल्पित मोदी सरकार का एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया। कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सब का विश्वास की बात ही नहीं करते बल्कि समय पर उनके नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों को लेकर कई ऐतिहासिक फैसले भी लिए हैं। एक बड़ा निर्णय आज मोदी के नेतृत्व हुई बैठक में जातिगत गणना को शामिल करने को लेकर किया है।
