उज्जैन। परशुराम के जन्मोत्सव पर अभा ब्राह्मण समाज ने महाकाल चौराहे से चल समारोह निकाला। इसमें परशुराम का रथ व शंकराचार्य के रथ के साथ बैंड बाजे, ढोल नगाड़े संग हजारों समाजजन शामिल हुए। चल समारोह में सुरेंद्र चतुर्वेदी, तरुण उपाध्याय, रामेश्वर दुबे, योगेश शर्मा, चमू उपाध्याय, रवि कुमार शुक्ला, सुरेश मोढ, जियालाल शर्मा, हेमंत व्यास, धनंजय शर्मा, शिवनारायण शर्मा, विजय शर्मा, निशा त्रिपाठी, कीर्ति मोड, प्रवीण बधेका सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मणजन शामिल हुए। सुरेश पचौरी, कृपा निधान तिवारी, डॉ उपेंद्रनाथ त्रिपाठी आदि को आमंत्रित किया गया था।
