उज्जैन। राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में देशभर की 15 टीमों ने भाग लिया। मध्यप्रदेश कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीता। जिला अध्यक्ष मोकम सिंह पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल मैच हिमाचल एवम मध्यप्रदेश के बीच हुआ। मध्यप्रदेश कबड्डी टीम ने हिमाचल को 53-24 के अंतर से शिकस्त दी। मध्यप्रदेश कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों का संयुक्त मोर्चा जिला उज्जैन ने स्वागत किया।
