उज्जैन। आज न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर परशुराम प्रकट उत्सव पर अभा ब्राह्मण समाज ने हनुमान एवं परशुराम की मूर्ति की आरती व पूजन किया। 30 अप्रैल को शाम 6 बजे निकलने वाले चल समारोह में आने का आह्वान किया।इस अवसर पर सत्यनारायण व्यास का अभिनंदन भी किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम सारवान, पूर्व अध्यक्षगण नारायण सिंह राणावत, अतुल रैना, विनय कुमार ओझा, योगेश व्यास, पं. जियालाल शर्मा, मुरारी लाल पाठक, बीएल शर्मा सहित उज्जैन बार के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी, महामंत्री तरुण उपाध्याय ने सभी अभिभाषकों से 30 अप्रैल को महाकाल मैदान से निकलने वाले चल समारोह में उपस्थित होने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *