उज्जैन। निरंकारी मिशन के सत्संग भवन पर रक्तदान शिविर लगा।बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में मानव एकता दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर लगा। उज्जैन सहित विश्व के लगभग 5 सौ स्थानों पर रक्तदान हुआ। यहां 50 नामों का रजिस्ट्रेशन किया गया था जिसमें से 33 लोगो ने रक्त दान किया। उज्जैन के जोनल इंचार्ज राजकुमार गंगवानी ने बताया कि स्थानीय मुखी त्रिलोक बेलानी मौजूद थे। संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेन ने प्रदेश में लगभग 35 शहरों में शिविर लगाए। मीडिया सहायक विनोद गज्जर ने बताया लोक कल्याण हेतु चलाया जा रहा यह महा अभियान माता सुदीक्षा की सिखलाइयो को दर्शाते हुए एकत्व एवं मानवता का संदेश प्रेरित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *