उज्जैन। पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की हत्या के विरोध में श्री अवंतिका महाकाल युवा तीर्थ पुरोहित समिति रामघाट अध्यक्ष अजय जोशी कुंड वाला गुरु के नेतृत्व में विरोध में शांति पाठ किया गया। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए शिप्रा का दूध अभिषेक किया। शिप्रा से प्रार्थना की गई विश्व के कल्याण के लिए आतंकवाद का अंत हो। इस अवसर पर जगदीश पांचाल, संजय जोशी कुंड वाला, रितेश त्रिवेदी, देवकीनंदन त्रिवेदी, अमृतेश त्रिवेदी, राकेश जोशी, जगदीश शर्मा, राजेश मोर वाले गुरु आदि उपस्थित थे।
