उज्जैन। मध्य प्रदेश सब जूनियर, जूनियर क्लासिक बालक-बालिका पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में उज्जैन जिला पावरलिफ्टिंग ने टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता। संस्था के सहसचिव आनंद सोलंकी एवं अनिल चावंड ने बताया कि उक्त चैंपियनशिप में प्रदेश से करीब 275 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उज्जैन जिले ने जूनियर वर्ग पुरुष टीम चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा जमाया। सब जूनियर पुरुष वर्ग मे द्वितीय स्थान लिया। सीनियर पावरलिफ्टर मयंक जोशी टीम के कोच थे। चैंपियनशिप में आयुषी चौहान (गोल्ड मेडल), खुशी शर्मा (गोल्ड मेडल), हर्षित जाट (गोल्ड मेडल), सावन लोट (गोल्ड मेडल), मोहम्मद शोएब खान (गोल्ड मेडल), गिरीश नारायणी (सिल्वर मेडल), ऋषिकेश जाधव (सिल्वर मेडल), अभिषेक शर्मा (ब्राउस मेडल), मोहम्मद ग्वालियरवाला (ब्राउस मेडल) प्राप्त किया। सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। बलराम यादव, शोएब कुरैशी, अभिषेक सिंह राठौर, अरविंद शुक्ला, अजय जाधव, परवेज मोहम्मद, उमेश पवार, सज्जाद हुसैन, लखन पोरवाल, विकास जादौन आदि ने शुभकामनाएं दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष जय सिंह यादव व सचिव कमल नंदवाना के नेतृत्व में जिले से 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *