उज्जैन। जगद्गुरु श्रीमद् वल्लभाचार्य जयंति महोत्सव में नृत्य नाटिका एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। पुष्टीमार्गीय सेवाक्रम, अष्टछाप सखा व सातों निधि तथा महाप्रभुजी की 73वीं बैठक का महत्व नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। रंगमंचकर्मी एवं निर्देशक सतीश दवे का सम्मान किया गया। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी के अनुसार महाप्रभुजी बैठक ट्रस्टी विठ्ठल नागर के संयोजन में मुख्य अतिथि विक्की यादव, निरंजन माहेश्वरी, नितीन शाह थे।
