उज्जैन। बढ़ते तापमान और गर्मी में स्ट्रीट वेंडर्स को सुरक्षा की मांग नेशनल हॉकर्स फेडरेशन ने की है। संभागायुक्त, कलेक्टर, टॉउन वेडिंग कमेटी अध्यक्ष, नगर निगम आयुक्त से कहा इस जलवायु को देखते हुए फेडरेशन मांग कर रहा है। संजय सिंह चौहान, कालूराम चौहान, मुबारिक खान, सुरेश माली, राजपाल सोलकी, अर्जुन कहार आदि ने जलवायु परिवर्तन और हीट वेव के महत्वपूर्ण मुद्दे पर ध्यान आकर्षित किया। कहा कि यह स्ट्रीट वेंडर्स और शहरी गरीबों के जीवन और आजीविका को प्रभावित कर रहा है।
