उज्जैन। आचार्य प्रज्ञा सागर का दीक्षा जयंती महोत्सव तपोभूमि में मनाया जाएगा। समाज सचिव सचिन कासलीवाल ने बताया तपोभूमि पर ट्रस्ट द्वारा आचार्य श्री का दीक्षा जयंती महोत्सव 20 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से मनाया जाएगा। तैयारी एवं रूपरेखाएं बन चुकी है। तपोभूमि पर श्री जी के अभिषेक, शांति धारा, आचार्य व श्री संघ की आहारचार्य आदि कार्यक्रम होंगे।संस्थापक अध्यक्ष अशोक जैन चायवाला, अध्यक्ष दिनेश जैन , संजय बड़जात्या, इंदरमल जैन, हितेष जैन, गिरीश बिलाला, अनिल कासलीवाल आदि व तपोभूमि परिवार, सभी दिगंबर जैन मंदिर के संपूर्ण ट्रस्टी आदि सभी लोगों ने कार्यक्रम में आने का निवेदन किया।
