उज्जैन। अग्रवाल जैसीस प्याऊ के साथ पक्षियों के पानी की व्यवस्था भी कर रही है। जैसीस द्वारा गोपाल मंदिर चौक पर जल पात्र वितरण की शुरुआत की गई। जैसीस अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि मुक पक्षियों के लिए 5 सौ से अधिक जल पात्र दिए। जल पात्र अपने-अपने घरों की छत पर रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया। विजय अग्रवाल ने कहा कि पक्षियों को इस भीषण गर्मी में पानी की आवश्यकता होती है और इसीलिए हम मनुष्यों का यह नैतिक कर्तव्य है कि हम उनके पीने के पानी की व्यवस्था करें। जगदीशचंद्र गोयल, जयकिशन अग्रवाल, अजय गर्ग ने भी संबोधित किया। संचालन प्रो. अंकुर अग्रवाल ने किया। शकुंतला अग्रवाल, महेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल आदि का सराहनीय सहयोग रहा। आभार जयकिशन अग्रवाल ने माना।
