उज्जैन। मध्यप्रदेश आयुर्वेद महासम्मेलन की नई प्रदेश कार्यकारिणी बनी। कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष विनोद वैरागी की सम्मति से किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन का उद्देश्य प्रदेश में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार को नई दिशा देना है। इस अवसर पर कई प्रमुख वैद्य, आयुर्वेद चिकित्सक, विद्वान एवं महासम्मेलन के सदस्यगण उपस्थित थे। सभी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। वैद्य विनोद वैरागी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने की आशा व्यक्त की।
