उज्जैन। प्रबुद्ध मित्र मंडल ने जल संरक्षण अभियान किया, इसमें 120 वरिष्ठजन शामिल हुए। मुख्य अतिथि महापौर मुकेश टटवाल थे। उन्होने वर्षा के पानी के ज्यादा से ज्यादा संरक्षण पर जोर दिया। रूफ वाटर हार्वेस्टंग पर निगम की कार्रवाई की जानकारी दी। सोनू गहलोत ने वृक्षारोपण, तालाब निर्माण, बारिश के पानी का जमीन में रिचार्ज करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर बल दिया। डॉ विमल गर्ग ने पर्यावरण, वृक्षारोपण का महत्व बताया। प्रेमनारायण नागर ने कहा कि जल ही जीवन है और इसका संरक्षण ही विकास की पहली कड़ी है। प्रकाश चित्तौड़ा, हेमराज राठौड़, सुरेश भूलॉड, फूल सिंह जौहरी, अरविंद जैन, केशव जोशी, राजेंद्र व्यास, मिथिलेश गर्ग ने भी जल बचाव के विभिन्न पहलू पर विचार रखे।आभार हरिहर शर्मा ने माना। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *