उज्जैन। 5वी एवं 8वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण प्रतिभाशाली छात्राएं सम्मानित होंगे। विनोद लाला जन्मोत्सव समिति के संयोजक बाबर खान एवं अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने बताया कि छात्र-छात्राओं को 1 मई को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. आसिफ नागोरी एवं फैसल अहमद ने बताया छात्र छात्राएं अंक सूची की एक फोटोकॉपी व पासपोर्ट साइज फोटो 25 अप्रैल तक सरोज कुरैशी, ऑफिस सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी अमरपुरा पर अनिवार्य रूप से जमा करें। जानकारी प्रवक्ता इमरान खान एवं अम्मार मेमून ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *