उज्जैन। प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था व विक्रम विश्वविद्यालय एवं मीडिया पार्टनर रेडियो दस्तक की विशेष सहयोग से 4 से 18 मई तक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला होगी। दक्षिण भारत की नृत्य शैली भरतनाट्यम, लोकनृत्य, बॉलीवुड एवं पारंपरिक मांडना बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अध्यक्ष डॉ शिव चौरसिया ने बताया कि भरतनाट्यम का प्रशिक्षण देने श्वेता देवेंद्र शर्मा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। लोक नृत्य का प्रशिक्षण डॉ पल्लवी किशन एवं लोकेश सिंह तोमर, बॉलीवुड डांस सिद्धांत चौबे मुंबई एवं पारंपरिक मांडना का प्रशिक्षण सिद्धार्थ किशन देंगे। समापन 18 मई को किया जाएगा। डॉ प्रकाशेंद्र माथुर, डॉ राकेश शर्मा, डॉ. अनीता चौधरी आदि ने इच्छुक लोगों से भाग लेने का आह्वान किया है।
