उज्जैन। शहर कांग्रेस कार्यालय पर अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त की अध्यक्षता में जिला/शहर कांग्रेस समंवय समिति की बैठक हुई। बैठक में पार्टी में अनुशासन पर जोर देते हुए सजय दत्त ने कहा कि दोहरे चरित्र वाले लोगों को पार्टी से बाहर किया जाएगा। बैठक में राजा चोकसे, प्रकाश खेडकर विशेष रूप से उपस्थित थे। संगठन मंत्री अजय राठौर ने बताया कि समिति के सभी सदस्यों ने पार्टी हित में विचार व्यक्त किए। शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी, जिलाध्यक्ष कमल पटेल, विधायक महेश परमार, दिनेश जेन बोस, दिलिप गुर्जर, मुरली मोरवाल, बटुक शंकर जोशी, अजीत सिंह ठाकुर, रवि राय, माया त्रिवेदी, अनन्त नारायन मीणा, महेश सोनी, चेतन यादव, रवि भदौरिया, राजेंद्र वशिष्ठ, विवेक यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। संचालन चंदर सिंह सोंधिया ने किया।
