उज्जैन। अंकित ग्राम सेवाधाम आश्रम में श्रीमहंत डॉ. महेश दास अयोध्या ने गो-सेवा की। सुधीर भाई ने आश्रम के सेवा कार्यों का अवलोकन कराया। स्वामीजी ने अपने हाथों से बच्चों, युवाओं एवं बुजूर्गों को भोजन प्रसादी दी। डॉ. महेश दास ने आश्रम का अवलोकन कर कहा कि महाकाल की भूमि में अंकित ग्राम सेवाधाम आने का सौभाग्य मुझे मिला। निश्चित तौर पर अंकित ग्राम सेवाधाम सनातनियों के लिए एक प्रेरणा का केंद्र है। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष डॉ. ऋषि मोहन भटनागर एवं अनुयायी उपस्थित थे।
