उज्जैन। राज राजेंद्र जयंतसेन सूरि शिक्षा महाविद्यालय में वर्ल्ड वाइस डे विश्व आवाज दिवस मनाया। इस अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय के मनोनीत शासी निकाय सदस्य डॉ. कामरान सुल्तान व डॉ. विरेन्द्र चावरे उपस्थित थे। अध्यक्ष पारसचंद जैन ने कहा कि हमारी वाणी में इतनी मधुरता होनी चाहिए कि सामने खडा व्यक्ति अपनापन महसुस करे। निदेशक डॉ. बीके मेहता ने कहा कि वाणी में माधुर्य, प्रेम, विनम्रता होना चाहिए। आभार प्राचार्य डॉ. विद्या जोशी ने माना। जानकारी राहुल बारोड़ ने दी।
