उज्जैन। राज्य कर्मचारी संघ ने सीएमएचओ एके पटेल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में एनएचएम अकाउंटेंट रितेश पारुलकर के साथ बीएमओ की अभद्रता, शहरी एएनएम का दो दिवस का वेतन गलत तरीके से काटना, पूर्व में न्यू बहु उद्देशी स्वास्थ्य कर्मचारी का हड़ताल अवधि का वेतन का भुगतान नहीं करना, आउटसोर्स कर्मचारी को शासन के आदेश के बाद भी न्यूनतम वेतन से कम भुगतान करना एवं न्यूनतम वेतन एरियर राशि का भुगतान नहीं करना, कर्मचारियों को आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से कभी भी निकाल देना, मात्र 6,7 हजार में काम करवाना जैसी प्रमुख मांगे रखी गई। पटेल ने सभी मांगो की जांच करवा कर पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *