उज्जैन। ग्राम हरसोदन के रहवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर शिकायत की कि ग्राम पंचायत सचिव जया राजावत अनुपस्थित रहती हैं, जिस कारण ग्रामीणों को कई प्रकार के प्रमाणीकरण में असुविधा हो रही है। ग्रामीणों से 20 से 25 हजार रुपए तक भवन टैक्स वसूला जा रहा है। इन्हीं सभी समस्याओं के चलते हम ग्रामीण जन बहुत निराश एवं परेशान हैं।
