उज्जैन।टावर पर रविदास सेवक संघने बाबा साहब की जयंती पर शरबत बांटा। जितेंद्र सुनहरे ने बताया कि आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान समस्त कार्यकारिणी, वरिष्ठ जन एव युवा टीम के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी अंबेडकरवादी संगठन, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों का मंच से स्वागत किया। संघ जिला अध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी ने कहा- की विशेष रूप से भारत तथा सम्पूर्ण विश्व के अम्बेडकरवादी बौद्धों द्वारा जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले आंबेडकर को समानता और ज्ञान के प्रतीक माना जाता है। मनोहर लाल सूर्यवंशी, राकेश सूर्यवंशी, मुकेश सुनहरे, राजेश सूर्यवंशी, संजू पिपरिया, दीपक सुनहरे, आकाश लाहोरिया आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *