उज्जैन। नरेला दिल्ली में औदिच्य ब्राह्मण समाज का ब्राह्मण महाकुंभ पं. सुखबीर सिंह गौतम के संयोजन में हुआ। उत्तर भारतीय औदीच्य ब्राह्मण महाकुंभ में संबोधित करते हुए अभा ब्राह्मण समाज एवं संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि अब देश में सभी ब्राह्मण अपने उपवर्गीय भेदभाव को भूलकर मजबूती के साथ एक हो रहे हैं। रोटी बेटी का व्यवहार कर रहे हैं। यह ब्राह्मणों की एकता के लिए शुभ संकेत है। पूर्व राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने अध्यक्षता की। शर्मा ने अपने वक्तव्य में ब्राह्मण संस्कारों पर बल दिया। इस महाकुंभ में उत्तर भारत के हजारों विप्र शामिल हुए।
