उज्जैन।आंबापुरा स्थित प्राचीन जयवीर हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर भंडारे में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने एक साथ प्रसादी ग्रहण की। इस भंडारे को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। नेतृत्व समाजसेवी सुनील चावंड ने किया। विशेष पूजन और महाआरती के बाद भंडारे की शुरुआत हुई। आयोजकों ने रिकॉर्ड बनाने के लिए गोल्डन वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम को भी आमंत्रित किया, जिसने 50 हजार लोगों को भोजन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया था। डॉ. मनीष विश्रोई ने बताया कि इस लक्ष्य को पार करते हुए व्यवस्थित तरीके से अधिक श्रद्धालुओं को भोजन कराया।
