उज्जैन। भारतीय बौद्ध महासभा ने डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर धम्म पद यात्रा निकाली। टावर पर बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष सांसद अनिल फिरोजिया ने केक काटा। अशोक बुद्ध विहार निर्माण समिति के अध्यक्ष मनोज नागदेवे एवं समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष लोखंडे ने बताया कि महासभा अध्यक्ष रामदास जवादे की अध्यक्षता में डीजे, बैंड बाजे के साथ अशोक बुद्ध विहार से पद यात्रा निकाली जो अशोक बुद्ध विहार से टावर पहुंची। यहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बुद्ध वंदना की। उपासक,उपासिकाए सफेद वस्त्र धारण कर शामिल हुए।
