उज्जैन। युग परिवर्तन महाकाल का उद्घोष है। ज्योति कलशों के रूप में गुरुदेव और माता जी सशरीर हमारे साथ हैं। ऐसा आप सभी लोग अनुभव करेंगे। आपकी यात्रा उत्साह जनक सफलता के साथ पूरी होगी। यह जानकारी गायत्री शक्तिपीठ पर ज्योति कलश रथ यात्रा के शुभारंभ पर जगदीश चंद्र कुल्मी ने दी। दुर्गा समाधिया ने माता जी के अनेक संस्मरण बताए। मध्यप्रदेश जोन समंवयक राजेश पटेल ने परिजनों से अनुरोध किया। गौलोक धाम सेंधवा के संचालक पं मेवालाल, विवेक चौधरी एवं अतिथियों ने कलश पूजन के बाद कलशों को रथ पर स्थापित कर पांच रथों पर प्रादेशिक ज्योति कलश यात्रा शुरु की। एक रथ उज्जैन, गुना दूसरा इंदौर, ओंकारेश्वर, तीसरा भोपाल-छिंदवाड़ा, चौथा टीकमगढ़-ग्वालियर तथा पांचवां पढ़खुड़ी-जबलपुर अमरकंटक उपजोन में चलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *