उज्जैन। देवास रोड स्थित अभिलाषा कॉलोनी में अभिलेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि मनाई। सुबह मंदिर पर स्वामी विजय गिरी नेरा रुद्राभिषेक किया। भगवान को फलाहारी खीर और खिचड़ी का भोग लगाया। दीपेंद्र सरसवाल ने बताया कि भोलेनाथ को दूल्हा बनाया। महाआरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पर उपस्थित थे।
