उज्जैन। कवयित्री डॉ. उर्मि शर्मा की दो पुस्तकों-हिन्दी साहित्य के स्वर एवं मौन रहकर गूंजते हैं शब्द का लोकार्पण मध्यप्रदेश लेखक संघ के तत्वावधान में आज श्रीराम जानकी मंदिर नीलगंगा में होगा। मध्यप्रदेश लेखक संघ सचिव डॉ. हरीशकुमार सिंह ने बताया कि प्रमुख अतिथि डॉ. मोहन गुप्त एवं सारस्वत अतिथि डॉ. बालकृष्ण शर्मा होंगे। अध्यक्षता प्रो. हरिमोहन बुधौलिया करेंगे। प्रमुख वक्ता प्रो. शैलेद्र कुमार शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. सीजी विजयमेनन, विशेष अतिथि प्रो. नागेश्वर राव एवं डॉ. शिव चौरसिया होंगे। पुस्तक चर्चा डॉ. पिलकेंद्र अरोरा करेंगे।
