उज्जैन। चरक भवन की घटनाओं के विरोध में नर्सिंग आफिसर एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष संगीता शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन दिया। सिविल सर्जन अजय दिवाकर के साथ समस्त नर्सिंग आफिसर्स ने बैठक रखी। बैठक में नर्सिंग आफिसर्स के सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई व और नर्सिंग आफिसर्स  की मांग की गई। जिला अध्यक्ष संगीता शर्मा ने बताया कि स्टाफ की कमी है और इस बीच आए दिन वीआईपी  ड्युटियां लगती है। वार्डों में परेशानी आती हैं। गाडियों में अज्ञात तत्वों द्वारा तोडफ़ोड़ की जाती है। सुरक्षा भी कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *