उज्जैन। माधव सेवा न्यास ने पुलिस मित्रों के लिए शीतल पेय सेवा शुरु की है। यह सेवा उन पुलिसकर्मियों को समर्पित है, जो तपती धूप में भी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत रहते हैं। न्यास के महाप्रबंधक विजय आंजना ने जानकारी दी कि यह सेवा एक माह तक चलेगी। न्यास सदैव समाज के प्रति समर्पित रहते हुए सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ट्रैफिक डीएसपी दिलीप सिंह परिहार एवं महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल उपस्थित थे। न्यास के कोषाध्यक्ष राजेश पाटीदार, सदस्य स्नेहलता उपाध्याय तथा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *