उज्जैन I भू-विज्ञान अध्ययनशाला का एक दल प्रशिक्षण के लिए रवाना हुआI  विद्यार्थियों का यह दल शैक्षणिक कार्यक्रम के दौरान उज्जैन, भीमबेटका, होशंगाबाद एवं पचमढ़ी की भोमिकीय स्थितियों का अध्ययन एवं प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। इस अवसर पर उपस्थित  कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह अपने मूल विषय के साथ-साथ अन्य समसामयिक विषयों को भी समझने का प्रयास करें। विभाग अध्यक्ष डॉ. पवनेंद्र नाथ तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर शैक्षणिक भ्रमण करने के लिए निर्देशित कियाI इस दल के प्रभारी डॉ.एम. रिजवान एवं डॉ. दयाराम सोलंकी नियुक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *