उज्जैन। प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था ने नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया। शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम, राजस्थानी लोकनृत्य, वेस्टर्न डांस एवं मांडना कला का प्रदर्शन हुआ। 175 बच्चों एवं महिलाओं ने भाग लिया। गोविंद गंधे, संजय शर्मा, अमृता कुलश्रेष्ठ, अर्पण भारद्वाज मुख्य अतिथि थे। संस्था सचिव कुमार किशन ने बताया कि स्वागत भाषण डॉ. शिव चौरसिया ने जिया। प्रशिक्षण सत्र की रूपरेखा डॉ. पल्लवी किशन ने दी। समस्त विधाओं में दो-दो प्रशिक्षणार्थियों को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड दिए। संचालन डॉ. वैशाली शुक्ला ने किया।
