उज्जैन। कोयला फाटक से छत्रीचौक तक तथा वीडी क्लाथ मार्ग से छोटी रपट तक के मार्ग का चौड़ीकरण शुरु कर दिया गया है। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, निगम आयुक्त आशीष पाठक एवं भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के साथ निरीक्षण किया। निगम आयुक्त ने बताया गया कि निगम द्वारा लगभग 14 करोड़ की लागत से कोयला फाठक से छत्रीचौक तक के 1250 मीटर मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। वर्तमान में यह मार्ग 8 से 10 मीटर तक चौड़ा है। 70 प्रतिशत रहवासियों ने तुड़ाई की। अमला बैकअप में लगा हुआ है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि सिंहस्थ की तैयारियों के लिए कोयला फाटक से गोपाल मंदिर मार्ग बहुत महत्वपूर्ण है। निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने कहा कि आने वाले सिंहस्थ में यातायात व्यवस्था सुगम रहे, पेशवाईयों के लिए मार्ग सुगम रहे। इसके लिए हमारे द्वारा आंतरिक मार्गो का चौड़ीकरण किया जा रहा है। विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि चौड़ीकरण मार्ग के रहवासियों को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं जो उन्होने स्वयं अपने भवनों एवं दुकानों को तोड़ा। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त प्रदीप सेन, कार्यपालन यंत्री साहिल मैदावाला, भवन अधिकारी राकेश वास्कले, जगदीश पांचाल, मोहित जायसवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *