उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की शिप्रा तीर्थ परिक्रमा होगी। 4 एवं 5 जून को यात्रा निकाली जाएगी। परिक्रमा में सम्मिलित होने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधा एवं स्वास्थ्य के लिए निगम आयुक्त आशीष पाठक सफाई करा रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारी आनंद विजय सिंह राठौड़ एवं स्वास्थ्य निरीक्षक अजय दावरे के नियंत्रण में नालियों एवं चेम्बरों की विशेष सफाई हो रही है। आयुक्त आशीष पाठक ने परिक्रमा के मार्ग जो की निगम सीमा में आता है की समूचित सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था, स्थायी एवं अस्थाई अतिक्रमण को हटाए जाने, मार्ग एवं घाटों पर आवश्यक संधारण कार्य सहित निगम से सम्बंधित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
