उज्जैन। आशा एवं सुपरवाइजर कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला व उप मुख्यमंत्री जगदीश देवडा, राष्ट्रिय स्वास्थ मिशन एडिशनल मिशन डायरेक्टर मनोज कुमार स्रेयाम, डॉ अरूणा कुमार से मिला। स्वास्थ्य मंत्री को समस्याओं के समाधान के लिए पत्र दिया। पूर्व में मुख्यमंत्री ने एक हजार वार्षिक वृद्धि की घोषणा की थी जिसका पत्र अभी तक जारी नहीं हुआ। आशा एवं सुपरवाइजर को तीन माह से रूटीन इंसेटिव और हजार रूपए की राशि तुरंत भुगतान करने के लिए कहा। इस दौरान उमेश शर्मा, वंदना राजोरिया, जितेंद्र सिंह भदौरिया, सुमन पटेल सहित भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *