उज्जैन। मार्ग चौड़ीकरण के क्रम में निगम द्वारा कोयला फाटक से निजातपुरा, बियाबानी चौराहे से लेकर तेलीवाड़ा तक तुड़ाई शुरु कर दी। नागरिकों से स्वयं तोड़े जाने की मुदानी करवाई जा रही है। महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव एवं निगम आयुक्त आशीष पाठक ने नागरिकों से अनुरोध किया गया कि वे निशान अनुसार अपने भवन के प्रभावित होने वाले भाग को स्वयं हटाना शुरु कर दें। उक्त कार्यवाही के दौरान भवन अधिकारी राकेश वास्कले, कार्यपालन यंत्री साहिल मेदावाला, उपयंत्री राजेंद्र रावत, मुकुल मेश्राम, श्वेता सोनी सहित अन्य उपस्थित थे।
