उज्जैन। जिला अस्पताल के चरक भवन के सीवरेज को प्रतिदिन खाली कर रहे। सीवरेज लाइन का पानी चरक अस्पताल तक फेल रहा है जिसके कारण मरीजों एवं नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। बुधवार को महापौर मुकेश टटवाल ने सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल के साथ चरक अस्पताल का निरीक्षण किया। चरक अस्पताल परिसर में आए दिन सीवरेज का पानी फैलने से समस्या उत्पन्न हो रही है। निगम द्वारा प्रतिदिन सीवरेज मशीन से चार से पांच बार सीवरेज के पानी को खाली किया रहा है। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य डॉ योगेश्वरी राठौर, उपायुक्त संजेष गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी हरीष व्यास, स्वास्थ्य निरीक्षक मुकेश भाटी उपस्थित थे।
