उज्जैन। वल्लभ वैष्णव मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पारूल शाह को वल्लभ राय ने वैष्णव रत्न से सम्मानित किया। समाजसेवी दीपक राजवानी ने बताया कि शाह दंपति को यह सम्मान उनके कार्यों को देखते हुए दिया। राजेंद्र पारूल शाह को वैष्णव रत्न सम्मान मिलने पर विट्ठल नागर, मनीष नागर, जयेश श्रॉफ, आनंद पुरोहित, अमित नागर, श्याम माहेश्वरी एवं शहर के प्रतिष्ठित समाज सेवियों ने महाराजश्री का आभार माना। शाह दंपति ने महाराज श्री को शाल श्रीफल पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया।
