उज्जैन। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियांवयन, भारतीय ज्ञान परंपरा का पाठ्यक्रमों में समावेश, भारतीय भाषाओं के प्रयोग को बढ़ावा तथा परीक्षा एवं मूल्यांकन पद्धतियों में सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। यह जानकारी देते हुए न्यास के डॉ जफर महमूद ने बताया कि शिक्षामंत्री प्रधान ने न्यास द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने न्यास के कार्यों को शिक्षा के भारतीयकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास बताया। शिक्षा मंत्री से प्रयाग में हुए ज्ञान महाकुंभ की जानकारी भी साझा की गई। प्रतिनिधि मंडल में न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पंकज मित्तल, सचिव अतुल कोठारी, संयोजक ए. विनोद, डॉ. राजेश्वर पराशर, अनीता शर्मा आदि उपस्थित थे। प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा के भारतीयकरण की दिशा में निरंतर सहयोग, संवाद और नीति-निर्माताओं के साथ समंवय बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *