उज्जैन। अलखधाम नगर कॉलोनी स्थित उद्यान में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संत कंवर राम की प्रतिमा का अनावरण किया। उद्यान का नाम संत कंवर राम उद्यान रखने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इसे आदर्श उद्यान बनाने के लिए 30 लाख रुपए की घोषणा भी की। इस अवसर पर समर्थ संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क धार्मिक दिव्यांगजन हवाई यात्रा में उज्जैन से नाथद्वारा गए यात्रियों का सम्मान भी किया गया। दीपक बेलानी के अनुसार समर्थ संस्था के संयोजक महेश परियानी, श्याम माहेश्वरी, दीपक राजवानी ने दिव्यांगजनों को निःशुल्क हवाई यात्रा कराई। इस यात्रा में महेश परियानी, दीपक राजवानी, कपिल बाशानी, वेद प्रकाश आडवाणी की सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री ने इन्हें सम्मानित किया। प्रतिमा स्थापित करवाने में योगदान देने हेतु सुनील नवलानी का सम्मान भी किया गया। स्वागत भाषण श्याम महेश्वरी ने दिया। संस्था परिचय विट्ठल नागर ने दिया। सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, नगर निगम महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, किशोर खंडेलवाल, दिव्या बलवानी, वासुदेव केसवानी आदि उपस्थित थे। संचालन गोपाल बलवानी एवं आनंद पुरोहित ने किया एवं आभार दीपक बेलानी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *