उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस 2025 के अवसर पर पं. जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान विक्रम विश्वविद्यालय पर्यावरणीय कैंपस हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. अर्पण भारद्वाज ने शुभकामना संदेश में कहा कि-पादप ही जीवन का आधार हैं। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे न केवल पृथ्वी का जीवन हैं, बल्कि मानव जीवन की भी अनिवार्य आवश्यकता हैं। निदेशक प्रो. धर्मेंद्र मेहता ने कहा कि पौधों का स्वास्थ्य केवल खेती-बाड़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे व्यापार की सुरक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी और समग्र पारिस्थितिक तंत्र भी प्रभावित होता है। विक्रम विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्यगण प्रो. डॉ. दीपक गुप्ता, प्रो. डॉ. कामरान सुल्तान एवं प्रो. डॉ. डीएम कुमावत ने इस अवसर पर प्रो. मेहता को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *