उज्जैन। पहली सीएमए मेंबर्स इन इंडस्ट्री कॉनक्लेव में उज्जैन के सीएमए अनिरूद्ध गुप्ता को सीएमए अचीवर्स अवार्ड (एजुकेशन) से नवाज़ा गया। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के वेस्टर्न इंडिया के पूर्व प्रेसिडेंट धनंजय जोशी, पूर्व प्रेसिडेंट अमित आप्टे ने विभिन्न क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन देने वाले मेंबर्स को अवार्ड्स दिए। अनिरुद्ध ने मंच से इंस्टीट्यूट को मदर इंस्टीट्यूट कहा।
