उज्जैन। पुलिस पेंशनर संघ ने एसपी प्रदीप शर्मा को सहयोग पत्र दिया। संघ के अध्यक्ष प्रमोद सिंह भदोरिया एवं प्रांतीय मीडिया प्रभारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि प्रदेश पुलिस पेंशन के प्रांतीय अध्यक्ष एमपी सिंह परिहार के आह्वान पर संघ के सदस्यों ने प्रवीण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सहयोग पत्र सौंपा। सभी सदस्यों ने एसपी को यह आश्वासन दिया कि आपातकालीन समय में हम शासन एवं पुलिस के साथ हैं। एसपी ने कहा संकट के समय आप सभी के अनुभवों का लाभ लूंगा। आगामी सिंहस्थ में आप सभी के अनुभव का लाभ लिया जाएगा। इस मौके पर आरके राय, बालमुकुंद स्वर्णकार, कुलवंत जोशी, अजीत तिवारी, मानसिंह परमार सभी रिटायर्ड डीएसपी एवं श्री योगेंद्र सिंह सेंगर, श्री सीताराम चौहान, श्री राम नरेश यादव, श्री यशपाल सिंह यादव, श्री जगदेव सिंह सेंग आदि उपस्थित थे।
