उज्जैन। कुरेशी समाज पंचायत व वेलफेयर कमेटी का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। इसमें 21 जोड़ों का निकाह सादगी का संदेश देते हुए किया। मुख्य अतिथि डॉ सनवर पटेल .थे। विशेष अतिथि शहर काजी खलीकुर्रहमान, इनायत हुसैन कुरैशी, फैजान खान व साकिर भाई खाल वाला थे। अध्यक्षता डॉ. निजाम हाशमी ने की। सलीम भुरू भाई,अहमद हुसैन, शहाबुद्दीन खाल वाले, शकील अहमद आदि का विशेष सहयोग रहा। संचालन शफी कुरैशी ने किया। आभार मुख्तियार हुसैन खाल वाले ने माना। जानकारी सचिन यूनुस कुरैशी ने दी।
