उज्जैन। मंगलनाथ मंदिर में मंगल महोत्सव हुआ। वैदिक ब्राह्मणों ने यज्ञ किया। अनुष्ठान की यजमान नेहा जाजू मुंबई, अविन कैथवास, आरित्र कैथवास उज्जैन ने करवाया। महंत अमर भारती ने बताया कि पूर्णाहुति वैशाख शुक्ल पूर्णिमा सोमवार को हुई। इस अवसर पर अखाड़ों व आश्रमों के साधु-संतों का सम्मान किया।
