उज्जैन। भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य उत्सव पर अंकपात क्षेत्र स्थित चित्रगुप्त धाम में अभा कायस्थ युवक युवती परिचय सम्मेलन होगा। चित्रगुप्त धाम ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा भी चित्रगुप्त धाम पहुंचे। अमित श्रीवास्तव ने कहा कि आज 4 मई को होने वाले इस परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारी अंतिम चरण पर है। प्रबंध न्यासी दिनेश कुमार श्रीवास्तव, गणेश गौड, उर्मिला श्रीवास्तव, भारत सक्सेना आदि ने सम्मेलन में आकर सफल बनाने का अनुरोध किया है।
