उज्जैन। प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना गर्व की बात है। सुभाष चंद्र बोस गार्डन में सम्मान समारोह में उपरोक्त उद्गार गंगाधर महा ने मुख्य अतिथि के रुप में कहे। संयोजक बाबर खान एवं फैसल अहमद ने बताया कि सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के मार्गदर्शन में सम्मान हुआ। पांचवी और आठवीं परीक्षा में उच्च अंकों से पास हुए 101 प्रतिभाशाली छात्राओं को अवार्ड से सम्मानित किया गया। विशेष अतिथि जाफरी, शेर अली, शाकिर शेख आदि थे। अध्यक्षता पंकज जायसवाल ने की।
