उज्जैन। रामानुजाचार्य स्वामी के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को रामानुजकोट आश्रम से चल समारोह निकाला। आश्रम के प्रबंधक पं. आत्माराम शर्मा ने बताया कि चल समारोह में बघ्गी में संत, भगवान के चित्र आदि थे। बैंड के साथ संत-महंत, आश्रम के बटुक व भक्तगण बड़ी संख्या में भक्ति करते हुए, भजनों पर झूमते-गाते हुए निकले। चल समारोह का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
