उज्जैन। प्रमुख मार्गाे एवं चौराहों के अतिक्रमण सख्ती से हटाए। महापौर मुकेश टटवाल ने अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, उपायुक्त संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त प्रदीप सेन एवं अतिक्रमण रिमूवल गैंग प्रभारी के साथ समीक्षा की। महापौर ने रिमूवल गैंग के प्रभारी अधिकारी से जानकारी ली। आपने कहा कि गेंग के कर्मचारी निगम द्वारा निर्धारित ड्रेस पहनकर, निगम का आईडी कार्ड डालकर ही कार्य करें। दुकानदार सामान अपनी सीमा में रखे। शहर में अतिक्रमण, अव्यवस्थित ठेले, गुमटियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में गैंग  प्रभारी मोहन थनवार, राज गौडाले, सोनू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *