उज्जैन। जल गंगा संवर्धन अभियान में गयाकोटा स्थित ऋषि तलाई के पुनरुद्धार के लिए गहरीकरण एवं सफाई की जा रही है। शुक्रवार को निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने सेवाधाम आश्रम परिवार के साथ ऋषि तलाई पर श्रमदान किया। इस अवसर पर सेवाधाम आश्रम से सुधीर भाई गोयल, अशोक मित्तल एवं योगेश माथुरिया, नगर निगम उपायुक्त मनोज मौर्य, जोनल अधिकारी डीएस परिहार उपस्थित थे।
