उज्जैन। खेल मंत्रालय भारत सरकार ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मल्लखंब चैंपियनशिप के श्रेष्ठ संचालन के लिए वाणिज्य अध्ययनशाला विक्रम विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य एवं ए ग्रेड इंटरनेशनल अंपायर डॉ. आशीष मेहता को तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जानकारी वाणिज्य अध्ययनशाला की संकाय सदस्य डॉ. रुचिका खंडेलवाल ने दी। चैंपियनशिप बिहार के गया जिले में 5 से 8 मई तक होगी। मध्य प्रदेश शासन द्वारा राज्य के सर्वोच्च खेल अलंकरण विक्रम अवार्ड एवं विश्वामित्र अवार्ड से अलंकृत डॉ. आशीष मेहता को खेल मंत्रालय ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
